वही पत्थर

हेमंत शेषहेमंत शेष28 Sept 1952

1 min read · 12.4K reads

हाँ, वही पत्थर

जो कभी टूटता था महाकवि के हृदय पर

मैं भी शमशेर बहादुर सिंह के पत्थर को थोड़ा-बहुत जानता हूँ

अगर एक कवि हूँ :

जानना ही चाहिए मुझे अन्य को भी अपनी ही तरह

अगर महाकवि होने की आकांक्षा में हूँ तो

अब तक कभी का टूट जाना था

पहले

शमशेर बहादुर सिंह से पहले वही पत्थर

मेरे हृदय पर!

हेमंत शेष
About the poet

हेमंत शेष

सुपरिचित हिंदी कवि, कला-आलोचक, शौक़िया छायाकार, संपादक और चित्रकार। जन्म : 28/12/1952 | जयपुर, राजस्थान हेमंत शेष का जन्म 25 दिसम्बर 1952 को जयपुर, राजस्थान में एक संपन्न और शिक्षित परिवार में हुआ। पिता पेशे से वकील थे और कविताएँ लिखते थे। कविता-लेखन की प्रेरण…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like