इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता? - धीरज आमेटा ‘धीर

धीरज आमेटा ‘धीरधीरज आमेटा ‘धीर23 Sept 1982

2 min read · 12.4K reads

  
इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता?
जो न पाया था, उसको क्या खोता!
 
एक बस चैन ही गंवाया था,
रंज उसका भी कब तलक होता?
 
दिल ने इक बद्दुआ भी दी होती,
क्या सितमगर यूँ चैन से सोता?
 
नीयते राह्बर परख लेना,
हर कोई रहनुमा नहीं होता!
 
मेरी ग़ज़लें हैं बाज़-गश्ते-जहाँ
जैसे पिंजरे में बोलता तोता!
धीरज आमेटा ‘धीर
About the poet

धीरज आमेटा ‘धीर

View profile & all 13 Poems / Stories

More from धीरज आमेटा ‘धीर

  1. वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं - धीरज आमेटा ‘धीर

    वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं,उसे खाक़ चैन नसीब हो, जो हक़ीक़तों मे जिया नहीं!

    12.4K reads
  2. हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना! - धीरज आमेटा ‘धीर

    हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना!गुलदान को काग़ज़ के गुलों से भी सजाना!

    12.4K reads
  3. अब इसी आस में जीना होगा - धीरज आमेटा ‘धीर

    अब इसी आस में जीना होगारात के बाद सवेरा होगा!

    12.4K reads
  4. जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोग! - धीरज आमेटा ‘धीर

    जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोगएक सहरा को गुलिस्तान बना देते हैं लोग!

    12.4K reads
  5. ख्वाब देखा था जो मैने वो मुकम्मल होगा! - धीरज आमेटा ‘धीर

    ख्वाब देखा था जो मैंने वो मुकम्मल होगा,मुझ को उम्मीद है, आबाद मेरा कल होगा!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like