जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोग! - धीरज आमेटा ‘धीर

धीरज आमेटा ‘धीरधीरज आमेटा ‘धीर23 Sept 1982

4 min read · 12.4K reads

  
जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोग
एक सहरा को गुलिस्तान बना देते हैं लोग!
 
अपने दामन को भी ख़ुद आप जला देते हैं लोग,
जब भी तफ़रीक़ के शोलों को हवा देते हैं लोग!
 
दिल तो उनका है भरा खोट से लेकिन फिर भी,
ये खुला ख़त है! भला कैसे जता देते हैं लोग?
 
अहले दुनिया की ये अफ़साना-निगारी तौबा!
बात छोटी सी हो अफ़साना बना देते हैं लोग!
 
फिर से अपनों की शहादत पे उठायी है क़सम
क्या नयी बात है, क़समें तो भुला देते हैं लोग!
 
रात अश्कों से फ़साना ए मुहब्बत लिख कर,
शम्मा बुझते ही ये तहरीर मिटा देते हैं लोग!
 
सहल करते हैं वो अपने ही तमाशे की डगर
लब पे जब खामोशी की मुहर लगा देते हैं लोग!
 
धीर तुझ पर भी न सोहबत का असर हो आये,
सब पे अपना सा ही इक रंग चढ़ा देते हैं लोग!
धीरज आमेटा ‘धीर
About the poet

धीरज आमेटा ‘धीर

View profile & all 13 Poems / Stories

More from धीरज आमेटा ‘धीर

  1. वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं - धीरज आमेटा ‘धीर

    वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं,उसे खाक़ चैन नसीब हो, जो हक़ीक़तों मे जिया नहीं!

    12.4K reads
  2. हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना! - धीरज आमेटा ‘धीर

    हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना!गुलदान को काग़ज़ के गुलों से भी सजाना!

    12.4K reads
  3. अब इसी आस में जीना होगा - धीरज आमेटा ‘धीर

    अब इसी आस में जीना होगारात के बाद सवेरा होगा!

    12.4K reads
  4. इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता? - धीरज आमेटा ‘धीर

    इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता?जो न पाया था, उसको क्या खोता!

    12.4K reads
  5. ख्वाब देखा था जो मैने वो मुकम्मल होगा! - धीरज आमेटा ‘धीर

    ख्वाब देखा था जो मैंने वो मुकम्मल होगा,मुझ को उम्मीद है, आबाद मेरा कल होगा!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like