वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं - धीरज आमेटा ‘धीर

धीरज आमेटा ‘धीरधीरज आमेटा ‘धीर23 Sept 1982

5 min read · 12.4K reads

  
वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं,
उसे खाक़ चैन नसीब हो, जो हक़ीक़तों मे जिया नहीं!

तुझे ये समझ के भुला दिया कि मिरे लिये तु बना नहीं,
किसी और ही की पुकार है, मिरी ज़िन्दगी की सदा नहीं! - ज़िगर मुरादाबदी

बता आईने! तुझे किसलिये मेरी शक़्ल पर तरस आ गया?
मिरा आज मेरे अतीत से, किसी हाल में भी बुरा नहीं!

मैं फ़रेब-ए-ज़ेहन में हाल-ए-दिल से गुरेज़ कर के ये कह गया,
किसी और ही की पुकार है, मिरी ज़िन्दगी की सदा नहीं!

तिरी इक ही बिँदिया कमाल की, लगे मुझ को सोलह सिन्गार सी,
कहीं जिस्म सोने से लद गये मगर हुस्न तुझ सा खिला नहीं!

कहीं जेब अपनी टटोल कर कोई हसरतों को दबा गया!
कहीं हाथ जिस पे भी रख दिया, वो मजाल है कि मिला नहीं!

मियां! जितना चाहे जतन करो,वही बेतुकी सी ग़ज़ल कहो!
जिसे धीर कह्ते हैं शायरी,वो तुम्हारे बस की बला नहीं!
धीरज आमेटा ‘धीर
About the poet

धीरज आमेटा ‘धीर

View profile & all 13 Poems / Stories

More from धीरज आमेटा ‘धीर

  1. हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना! - धीरज आमेटा ‘धीर

    हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना!गुलदान को काग़ज़ के गुलों से भी सजाना!

    12.4K reads
  2. अब इसी आस में जीना होगा - धीरज आमेटा ‘धीर

    अब इसी आस में जीना होगारात के बाद सवेरा होगा!

    12.4K reads
  3. इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता? - धीरज आमेटा ‘धीर

    इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता?जो न पाया था, उसको क्या खोता!

    12.4K reads
  4. जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोग! - धीरज आमेटा ‘धीर

    जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोगएक सहरा को गुलिस्तान बना देते हैं लोग!

    12.4K reads
  5. ख्वाब देखा था जो मैने वो मुकम्मल होगा! - धीरज आमेटा ‘धीर

    ख्वाब देखा था जो मैंने वो मुकम्मल होगा,मुझ को उम्मीद है, आबाद मेरा कल होगा!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like