ख्वाब देखा था जो मैने वो मुकम्मल होगा! - धीरज आमेटा ‘धीर

धीरज आमेटा ‘धीरधीरज आमेटा ‘धीर23 Sept 1982

4 min read · 12.4K reads

  
ख्वाब देखा था जो मैंने वो मुकम्मल होगा,
मुझ को उम्मीद है, आबाद मेरा कल होगा!
 
धीरे-धीरे ही सही नूर की आमद होगी,
दिल की आंखोँ से धुआं एक दिन ओझल होगा!
 
आ! इबादत में मुहब्बत को भी शामिल कर लें,
हम से मिलने को खुद अल्लाह भी बेकल होगा!
 
रन्ज की आग में जलता है तो जलने दो बदन,
कल मसर्रत से भिगोता हुआ बादल होगा!
 
इस से पहले कि ख़िज़ा खाक में दफ़्ना दे उसे,
गुल को, माला में पिरो लें तो मुकम्मल होगा!
 
नींद लौटा दे ये मखमल का बिछौना ले ले,
आँख लग जाएगी तो संग भी मखमल होगा!
 
दिल के बहलाने को इक़रार ए मुहब्बत कर ले,
दिल तो नाज़ुक है खरी बात से घायल होगा!
 
चैन की नींद जो आये तो गुमाँ होता है :धीर:,
हो न हो सर पे तेरे ख्वाब का आँचल होगा!
धीरज आमेटा ‘धीर
About the poet

धीरज आमेटा ‘धीर

View profile & all 13 Poems / Stories

More from धीरज आमेटा ‘धीर

  1. वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं - धीरज आमेटा ‘धीर

    वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं,उसे खाक़ चैन नसीब हो, जो हक़ीक़तों मे जिया नहीं!

    12.4K reads
  2. हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना! - धीरज आमेटा ‘धीर

    हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना!गुलदान को काग़ज़ के गुलों से भी सजाना!

    12.4K reads
  3. अब इसी आस में जीना होगा - धीरज आमेटा ‘धीर

    अब इसी आस में जीना होगारात के बाद सवेरा होगा!

    12.4K reads
  4. इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता? - धीरज आमेटा ‘धीर

    इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता?जो न पाया था, उसको क्या खोता!

    12.4K reads
  5. जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोग! - धीरज आमेटा ‘धीर

    जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोगएक सहरा को गुलिस्तान बना देते हैं लोग!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like