ये ख़ूब-रू न छुरी ने कटार रखते हैं

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ानबयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

1 min read · 12.4K reads

ये ख़ूब-रू न छुरी ने कटार रखते हैं

निगाह-ए-लुत्फ़ से आलम को मार रखते हैं

चराग़-ए-गोर न शम-ए-मज़ार रखते हैं

बस एक हम ये दिल दाग़दार रखते हैं

शराब-ए-इश्क़ न ऐ दोस्त पीजियो हरगिज़

इसी नशे का हम अब तक ख़ुमार रखते हैं

मिरी ज़बानी कोई उस से इस क़दर पूछे

कहीं ये झूटे भी वादे शुमार रखते हैं

क़यामत आ चुकी दीदार-ए-हक़ हुआ सब को

हम अब तलक भी तिरा इंतिज़ार रखते हैं

अगरचे ख़ाक बराबर किया फ़लक ने 'बयाँ'

दिमाग़ पर वही हम ख़ाकसार रखते हैं

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान
About the poet

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

उपनाम : 'बयाँ' मूल नाम : ख़्वाजा अहसनुल्लाह ख़ान जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like