जादू थी सेहर थी बला थी

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ानबयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

1 min read · 12.4K reads

जादू थी सेहर थी बला थी

ज़ालिम ये तिरी निगाह क्या थी

कीधर है कहाँ है ख़ुश-दिली तू

हम से भी कभू तू आश्ना थी

शीरीं भी तुझी सी थी सितमगर

लैला भी अगरचे बेवफ़ा थी

फ़रहाद पे इस क़दर न था ज़ुल्म

मजनूँ पे न ये ग़ज़ब जफ़ा थी

मारा है 'बयाँ' को जिन ने ऐ शोख़

क्या जानिए कौन सी अदा थी

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान
About the poet

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

उपनाम : 'बयाँ' मूल नाम : ख़्वाजा अहसनुल्लाह ख़ान जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories