इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है क्या है

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ानबयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

1 min read · 12.4K reads

इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है क्या है

क़हर है सेहर है जादू है बला है क्या है

यार से मेरी जो करते हैं सिफ़ारिश अग़्यार

मक्र है उज़्र है क़ाबू है दग़ा है क्या है

तुझ को किस नाम से ऐ फ़ख़्र मिरे याद करूँ

बाप है पीर है मुर्शिद है ख़ुदा है क्या है

तुम जो बे-वजह सुनाते हो मिरी जान मुझे

ख़ूब है नेक है बेहतर है भला है क्या है

रू-ब-रू उस के कभू बात न सुधरी हम से

हिल्म है चैन है दहशत है हया है क्या है

नज़्म को सुन के मिरी हँस के ये बोला वो शोख़

मद्ह है शुक्र है शिकवा है गिला है क्या है

ये जो उस शोख़ पे करता है 'बयाँ' जान निसार

ख़ब्त है इश्क़ है सौदा है वफ़ा है क्या है

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान
About the poet

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

उपनाम : 'बयाँ' मूल नाम : ख़्वाजा अहसनुल्लाह ख़ान जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like