कोई किसी का कहीं आश्ना नहीं देखा

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ानबयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

1 min read · 12.4K reads

कोई किसी का कहीं आश्ना नहीं देखा

सिवाए उस के इन आँखों ने क्या नहीं देखा

ये लोग मना जो करते हैं इश्क़ से मुझ को

इन्हों ने यार को देखा है या नहीं देखा

भलाई क्या दिल-ए-काफ़िर ने बुत में पाई है

जहाँ में कोई इतना बुरा नहीं देखा

कुछ उस जहाँ में न देखेंगे क्यूँकि अंधे हैं

इसी जहाँ में जिन्हों ने ख़ुदा नहीं देखा

ब-रंग-ए-साया ओ ख़ुर्शीद ऐ 'बयाँ' मैं ने

कभू रक़ीब से उस को जुदा नहीं देखा

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान
About the poet

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

उपनाम : 'बयाँ' मूल नाम : ख़्वाजा अहसनुल्लाह ख़ान जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम