दिल अब उस दिल-शिकन के पास कहाँ

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ानबयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

1 min read · 12.4K reads

दिल अब उस दिल-शिकन के पास कहाँ

चील के घोंसले में मास कहाँ

सब्र बीमार-ए-इश्क़ की है दवा

पर तबीअत से मेरी रास कहाँ

सुब्ह आने का उस के वादा है

मुझ को पर रात भर की आस कहाँ

दुश्मन-ए-जाँ को दोस्त समझा मैं

वो कहाँ मैं कहाँ क़यास कहाँ

क्या हुआ उस को देखते ही 'बयाँ'

होश कीधर गए हवास कहाँ

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान
About the poet

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

उपनाम : 'बयाँ' मूल नाम : ख़्वाजा अहसनुल्लाह ख़ान जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like