ज़ुल्फ़ तेरी ने परेशाँ किया ऐ यार मुझे

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ानबयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

1 min read · 12.4K reads

ज़ुल्फ़ तेरी ने परेशाँ किया ऐ यार मुझे

तेरी आँखों ने किया आप सा बीमार मुझे

दिल बुझा जाए है अग़्यार की शोरिश पे मिरा

सर्द करती है तिरी गर्मी-ए-बाज़ार मुझे

अक़्ल ही मौजिब-ए-तकलीफ़ हुई है नादाँ

कर गई बे-ख़बरी आ के ख़बर-दार मुझे

तख़्त और चित्र सलातीं को मुबारक होवे

बस है कूचे में तिरे साया-ए-दीवार मुझे

जूँ मिसाल उस की नुमूदार हुई तूँ ही 'बयाँ'

तपिश-ए-दिल ने किया ख़्वाब से बेदार मुझे

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान
About the poet

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

उपनाम : 'बयाँ' मूल नाम : ख़्वाजा अहसनुल्लाह ख़ान जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like