मैं तिरे डर से रो नहीं सकता

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ानबयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

1 min read · 12.4K reads

मैं तिरे डर से रो नहीं सकता

गर्द-ए-ग़म दिल से धो नहीं सकता

अश्क यूँ थम रहे हैं मिज़्गाँ पर

कोई मोती पिरो नहीं सकता

शब मिरा शोर-ए-गिर्या सुन के कहा

मैं तो इस ग़ुल में सो नहीं सकता

मस्लहत तर्क-ए-इश्क़ है नासेह

लेक ये हम से हो नहीं सकता

कुछ 'बयाँ' तुख़्म-ए-दोस्ती के सिवा

मज़रा-ए-दिल में बो नहीं सकता

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान
About the poet

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

उपनाम : 'बयाँ' मूल नाम : ख़्वाजा अहसनुल्लाह ख़ान जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like