किरनों ने दिनभर थक-फिरके ढूँढ़े घर-घर द्वार नए - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

बलजीत सिंह मुन्तज़िरबलजीत सिंह मुन्तज़िर18 Sept 1972

6 min read · 12.4K reads

किरनों ने दिनभर थक-फिरके ढूँढ़े घर-घर द्वार नए ।
शाम ढले सूरज को सौंपे तब कुछ बन्दनवार नए ।

कलियाँ चटकीं, भँवरे लिपटे, बर्ग़े-नौ शाख़ों पर चहके,
फ़स्ले गुल से गुलशन में हैं कितने तो व्यापार नए ।

बारिश के मौसम में प्यासी धरती ने सिंगार fकया,
बून्दों के हाथों से पहने हरियाली के हार नए ।

तूफ़ानों की आहट भर से दरिया का दिल बैठ गया,
टूटी क़श्ती ने भी झाड़े इस डर से पतवार नए ।

यादों की वादी से हो कर दर्दे कुहन जब गुज़रेगा,
सपनों की राहें रोकेंगे ग़म के fफर कोहसार नए ।

सदियों से बेदार हैं रातें, बरसों से बेज़ार हैं fदन,
fफर क़िस्मत में लाई क़ुदरत कुछ उजले अन्धियार नए ।

बे-दिल तूने दर्दो-ग़म के फूल दिए वो सूख गए,
अबके बार मिलो तो देना ख़्वाबों के कुछ ख़ार नए ।

झूठे लोग, फ़रेबी बातें, नफ़रत के सामान कई,
इस दुनिया से आजिज़ आए ढूँढ़ ए दिल संसार नए ।

महानगर का इंसाँ तो बस इश्क़ बुलन्दी से करता,
गढ़ता है ज़रख़ेज़ ज़मीं पर बड़े-बड़े मीनार नए ।

गोली, पिस्टल, तोप, मिसाइल, परमाणु बम, मोर्टारें
रोज़ ईजाद अब करता इंसाँ दहशत के हथियार नए।।
बलजीत सिंह मुन्तज़िर
About the poet

बलजीत सिंह मुन्तज़िर

View profile & all 11 Poems / Stories

More from बलजीत सिंह मुन्तज़िर

  1. ज़िन्दगानी के भी कैसे-कैसे मंज़र हो गए - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    ज़िन्दगानी के भी कैसे-कैसे मंज़र[1] हो गए ।बे-सरोसामाँ[2] तो थे ही, अब तो बेघर हो गए ।

    12.4K reads
  2. समन्दर में सफ़र के वक़्त कोई नाव जब उलटी - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    समन्दर में सफ़र के वक़्त कोई नाव जब उलटी ।तो उस दम लोग कहते हैं नहीं मौजों की कुछ ग़लती ।

    12.4K reads
  3. यूँ तिरछी नज़र से सहम देखता है - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    यूँ तिरछी नज़र से सहम देखता है ।क्या जाने वो मुझमें अहम[1] देखता है ।

    12.4K reads
  4. दर्द पहले सा अब नहीं होता - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    दर्द पहले सा अब नहीं होता ।मनमुअफिक तो सब नहीं होता ।

    12.4K reads
  5. धुले परदे कोमल से वो हाथ खींचे - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    धुले परदे कोमल से वो हाथ खींचे ।तभी जाके सुबहा खुलेंगे दरीचे[1] ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like