यूँ तिरछी नज़र से सहम देखता है - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

बलजीत सिंह मुन्तज़िरबलजीत सिंह मुन्तज़िर18 Sept 1972

4 min read · 12.4K reads

यूँ तिरछी नज़र से सहम देखता है ।
क्या जाने वो मुझमें अहम[1] देखता है ।

चुराता है उसका कोई चैन नित ही[2],
वो अपनी वफ़ा पे वहम देखता है ।

फ़कत मैं नहीं हूँ असीरे तजल्ली[3],
मेरे संग दीया भी अलम[4] देखता है ।

वो बीती किताबों मैं तितली या गुल की,
बजाय पुरानी नज़्म देखता है ।

क्यूँ हलके से लेता है मेरी इनायत[5],
क्यूँ होके मुझे खुशफ़हम देखता है ।

मुझे क्या पता था के मुझ सुर्खरू[6] मैं,
वो इक चाँदनी दम-ब-दम देखता है ।

नहीं उसको कुछ भी मलाल[7] अब किसी से,
वो अपनी खताएँ[8] पैहम[9] देखता है ।

कभी अपने दिल की गिरह[10] खोलता है,
कभी मुझमें वो पेचोखम[11] देखता है ।

बलजीत सिंह मुन्तज़िर
About the poet

बलजीत सिंह मुन्तज़िर

View profile & all 11 Poems / Stories

More from बलजीत सिंह मुन्तज़िर

  1. ज़िन्दगानी के भी कैसे-कैसे मंज़र हो गए - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    ज़िन्दगानी के भी कैसे-कैसे मंज़र[1] हो गए ।बे-सरोसामाँ[2] तो थे ही, अब तो बेघर हो गए ।

    12.4K reads
  2. समन्दर में सफ़र के वक़्त कोई नाव जब उलटी - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    समन्दर में सफ़र के वक़्त कोई नाव जब उलटी ।तो उस दम लोग कहते हैं नहीं मौजों की कुछ ग़लती ।

    12.4K reads
  3. दर्द पहले सा अब नहीं होता - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    दर्द पहले सा अब नहीं होता ।मनमुअफिक तो सब नहीं होता ।

    12.4K reads
  4. धुले परदे कोमल से वो हाथ खींचे - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    धुले परदे कोमल से वो हाथ खींचे ।तभी जाके सुबहा खुलेंगे दरीचे[1] ।

    12.4K reads
  5. तू मुझसे आशना है तो कुछ आशकार कर - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    तू मुझसे आशना[1] है तो कुछ आशकार[2] कर ।मेरा न हो सके तो ख़ुद से ही प्यार कर ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानाकिसान और आत्महत्याउन्हें धर्मगुरुओं ने बताया था प्रवचनों मेंआत्महत्या करने वाला सीधे नर्क जाता है— हरीशचंद्र पांडेचंद्र नदीदिख रहा दूर यह पर्वत कितना सुंदर!अभिनव मोहक आकर्षक,— लमाबम कमल सिंह