ज़िन्दगानी के भी कैसे-कैसे मंज़र हो गए - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

बलजीत सिंह मुन्तज़िरबलजीत सिंह मुन्तज़िर18 Sept 1972

5 min read · 12.4K reads

ज़िन्दगानी के भी कैसे-कैसे मंज़र[1] हो गए ।
बे-सरोसामाँ[2] तो थे ही, अब तो बेघर हो गए ।

तुमसे मिलने पर बड़े आशुफ़्तासर[3] थे उन दिनों,
तुमसे बिछड़े तो हमारे दर्द बेहतर हो गए ।

एक क़तरे[4] भर की आँखों में थी उनकी हैसियत,
अश्क[5] जब पलकों से निकले तो समन्दर हो गए ।

कितनी बे-परवाह उड़ानों में थी पहले ज़िन्दगी,
जब ज़मीँ पाई परिन्दे दिल के बे-पर[6] हो गए ।

मौसम दयारे यार[7] का बदला भी तो कुछ इस तरहा,
जो ख़ुद मिसालें[8] थे बहारों की वो पतझर हो गए ।

आशनाई[9] के मुरव्वत[10] दौर में यूँ भी हुआ,
बे-मुरव्वत[11] लोग भी हमदर्द[12] अक्सर हो गए ।

बे-पनाह[13] तन्हाइयों की शाख़[14] से लिपटे हुए,
जो भी गुल उम्मीद के थे नामे दिलबर[15] हो गए ।

कितने तो अरमान दिल में सीfपयों से बन्द थे,
जब खुली राहें वफ़ाओं की तो गौहर[16] हो गए ।

थे बहुत ज़रख़ेज़[17] सपने, सब्ज़[18] थे एहसास भी
पर हक़ीक़त के क़हत[19] से सब ही बंजर हो गए ।।

बलजीत सिंह मुन्तज़िर
About the poet

बलजीत सिंह मुन्तज़िर

View profile & all 11 Poems / Stories

More from बलजीत सिंह मुन्तज़िर

  1. समन्दर में सफ़र के वक़्त कोई नाव जब उलटी - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    समन्दर में सफ़र के वक़्त कोई नाव जब उलटी ।तो उस दम लोग कहते हैं नहीं मौजों की कुछ ग़लती ।

    12.4K reads
  2. यूँ तिरछी नज़र से सहम देखता है - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    यूँ तिरछी नज़र से सहम देखता है ।क्या जाने वो मुझमें अहम[1] देखता है ।

    12.4K reads
  3. दर्द पहले सा अब नहीं होता - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    दर्द पहले सा अब नहीं होता ।मनमुअफिक तो सब नहीं होता ।

    12.4K reads
  4. धुले परदे कोमल से वो हाथ खींचे - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    धुले परदे कोमल से वो हाथ खींचे ।तभी जाके सुबहा खुलेंगे दरीचे[1] ।

    12.4K reads
  5. तू मुझसे आशना है तो कुछ आशकार कर - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    तू मुझसे आशना[1] है तो कुछ आशकार[2] कर ।मेरा न हो सके तो ख़ुद से ही प्यार कर ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like