दर्द पहले सा अब नहीं होता - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

बलजीत सिंह मुन्तज़िरबलजीत सिंह मुन्तज़िर18 Sept 1972

3 min read · 12.4K reads

दर्द पहले सा अब नहीं होता ।
मनमुअफिक तो सब नहीं होता ।

तुझसे मिलना हयात में था लिखा,
यूँ ही कुछ बेसबब नहीं होता ।

गर न होती ये आबजू बाहम,
इतना में तश्नालब नहीं होता ।

चन्द ज़रदारों का हुआ वो तो,
हम गरीबों का रब नहीं होता ।

उनके जलवे थे जानाफ्रीन इतने,
क्यूँ कोई जान्बलब नहीं होता ।

मिलती तुझसे न आदते मैकशी,
क़िस्सा यह शामो शब नहीं होता ।

तुम न करते अता इसे खुशियाँ,
तो ये शहरे तरब नहीं होता ।
बलजीत सिंह मुन्तज़िर
About the poet

बलजीत सिंह मुन्तज़िर

View profile & all 11 Poems / Stories

More from बलजीत सिंह मुन्तज़िर

  1. ज़िन्दगानी के भी कैसे-कैसे मंज़र हो गए - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    ज़िन्दगानी के भी कैसे-कैसे मंज़र[1] हो गए ।बे-सरोसामाँ[2] तो थे ही, अब तो बेघर हो गए ।

    12.4K reads
  2. समन्दर में सफ़र के वक़्त कोई नाव जब उलटी - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    समन्दर में सफ़र के वक़्त कोई नाव जब उलटी ।तो उस दम लोग कहते हैं नहीं मौजों की कुछ ग़लती ।

    12.4K reads
  3. यूँ तिरछी नज़र से सहम देखता है - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    यूँ तिरछी नज़र से सहम देखता है ।क्या जाने वो मुझमें अहम[1] देखता है ।

    12.4K reads
  4. धुले परदे कोमल से वो हाथ खींचे - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    धुले परदे कोमल से वो हाथ खींचे ।तभी जाके सुबहा खुलेंगे दरीचे[1] ।

    12.4K reads
  5. तू मुझसे आशना है तो कुछ आशकार कर - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    तू मुझसे आशना[1] है तो कुछ आशकार[2] कर ।मेरा न हो सके तो ख़ुद से ही प्यार कर ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like