धुले परदे कोमल से वो हाथ खींचे ।
तभी जाके सुबहा खुलेंगे दरीचे[1] ।
यूँ मुरझाए बिरवे लगे लहलहाने,
दबे पग वो आए जो मन के बगीचे ।
किसी फूल की मैंने हसरत[2] को रक्खा,
संजो कर क़िताबों के पन्नों के नीचे ।
वफ़ाओं की टहनी पे खिल आए ग़ुंचे[3],
तो एहसास हमने मुरादों[4] से सींचे ।
ज़बाँ पर कई रंग-ओ-बू के फ़साने[5],
मगर वो के शरमा के होंठों को भींचे ।
है पुरनूर[6] चेहरे में क्या ताज़गी, के
सुबहा फूल उस पर यूँ शबनम[7] उलीचे[8] ।
है गुलरुत[9] की शब[10] का तसव्वुर[11] के fजसमें,
न मैं सोने पाऊँ न वो आँख मींचे ।
ये कंगन, ये काजल, ये बिन्दिया औ’ पायल
सभी कुछ तो है नाज़नीँ[12] तेरे पीछे ।
उम्मीदों के fजस फ़र्श[13] पर हम खड़े थे,
दरक[14] से गए हैं अब उसके ग़लीचे[15] ।।
तभी जाके सुबहा खुलेंगे दरीचे[1] ।
यूँ मुरझाए बिरवे लगे लहलहाने,
दबे पग वो आए जो मन के बगीचे ।
किसी फूल की मैंने हसरत[2] को रक्खा,
संजो कर क़िताबों के पन्नों के नीचे ।
वफ़ाओं की टहनी पे खिल आए ग़ुंचे[3],
तो एहसास हमने मुरादों[4] से सींचे ।
ज़बाँ पर कई रंग-ओ-बू के फ़साने[5],
मगर वो के शरमा के होंठों को भींचे ।
है पुरनूर[6] चेहरे में क्या ताज़गी, के
सुबहा फूल उस पर यूँ शबनम[7] उलीचे[8] ।
है गुलरुत[9] की शब[10] का तसव्वुर[11] के fजसमें,
न मैं सोने पाऊँ न वो आँख मींचे ।
ये कंगन, ये काजल, ये बिन्दिया औ’ पायल
सभी कुछ तो है नाज़नीँ[12] तेरे पीछे ।
उम्मीदों के fजस फ़र्श[13] पर हम खड़े थे,
दरक[14] से गए हैं अब उसके ग़लीचे[15] ।।








