समन्दर में सफ़र के वक़्त कोई नाव जब उलटी ।
तो उस दम लोग कहते हैं नहीं मौजों की कुछ ग़लती ।
तुफ़ानी हाल तो केवल कभी बरसों में बनते हैं,
शकिस्ता[1] कश्तियाँ तो ठहरे पानी में नहीं चलती ।
करे उस पल में कोई क्या उदू[2] जब ना-ख़ुदा[3] ठहरे,
मुसाफ़िर की तो हसरत[4] ख़ुद किनारे लग नहीं सकती ।
हज़ारों बार देखी हैं भँवर में डूबती नैया,
किसी पुरवाई के रुख बदले से ही चल-निकल पड़ती ।
लहर का प्यार भी तो ज्वार-भाटे में छलकता है,
इसी से शोख़[5] साहिल[6] की कभी बाँछें नहीं खिलतीं ।
बहुत गहरा है सागर निस्बतों[7] का, डूबकर उसमें
दिले-नाकाम को सीपी वफ़ाओं की नहीं मिलती ।
सुबहा उगता है सूरज आस का फिर डूब जाता है,
किरन आसूदगी[8] की ज़हने दरिया में नहीं घुलती ।