प्यार सुना क्या - अर्चना पंडा

अर्चना पंडाअर्चना पंडा14 Sept 1974

4 min read · 12.4K reads

साँस सरगमी, होंठ शबनमी सँग बाँहों का हार सुना क्या?
प्यार सुना क्या?
इश्क़ में कमी, आँख में नमी, दिल होता बीमार सुना क्या?
प्यार सुना क्या?

इंतजार के लम्हों को जब
धड़कन लय-सुर में गाती है
क़दमों की आहट जब दिल में
पल-पल शोर मचा जाती है
उस तड़पन उस पागलपन का कोई है आकार सुना क्या?
प्यार सुना क्या?

मेरा नाम कभी हौले से
वो जब कानों में दुहराये
तब मेरा दिल कितना धड़के
कहा नहीं शब्दों में जाये
दर्द की अदा, अनकही सदा, दिल ऐसा लाचार सुना क्या?
प्यार सुना क्या?

कहते-सुनते रहते हैं हम
पर कितना कुछ कह-सुन पाते
फिर भी मन ही मन हम हर पल
कितने सपने बुनते जाते
बिन शब्दों के जुड़ जाते हैं दिल से दिल के तार सुना क्या?
प्यार सुना क्या?
अर्चना पंडा
About the poet

अर्चना पंडा

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अर्चना पंडा

  1. मेरे चारों धाम तुम्हीं हो - अर्चना पंडा

    सीता हूँ मैं राम तुम्हीं हो मीरा मैं घनश्याम तुम्हीं होकोई पूछे, यही कहूँगी-मेरे चारों धाम तुम्हीं हो

    12.4K reads
  2. वो बोला आकाश लिखो - अर्चना पंडा

    मैं बोली-क्या लिखूँ बताओ, वो बोला-आकाश लिखोगीतों मे हर ख़्वाहिश गाओ तुम गजलों में प्यास लिखो

    12.3K reads
  3. लड़ते-लड़ते प्यार हो गया - अर्चना पंडा

    गिला-शिकायत-शिकवा-चुप्पी-गुस्सा सब बेकार हो गयाइतना लड़ती थी मैं उससे लड़ते-लड़ते प्यार हो गया

    12.4K reads
  4. सजनवा - अर्चना पंडा

    मूक नयन की हूक करे जो कूक न जाना चूक सजनवानेह न जाए सूख कहूँ दो-टूक, मिटा दे भूख सजनवा

    12.4K reads
  5. रोए बिना सुनी मैंने भी - अर्चना पंडा

    अपना मान किसी ने मुझसे दिल की बात बखानी।रोये बिना सुनी मैंने भी उसकी राम कहानी॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like