मेरे चारों धाम तुम्हीं हो - अर्चना पंडा

अर्चना पंडाअर्चना पंडा14 Sept 1974

5 min read · 12.4K reads

सीता हूँ मैं राम तुम्हीं हो मीरा मैं घनश्याम तुम्हीं हो
कोई पूछे, यही कहूँगी-मेरे चारों धाम तुम्हीं हो

जग में मेरे अपने बनकर
जब-जब साथ निभाते हो तुम
सच कहती हूँ मेरी खातिर
जगन्नाथ बन जाते हो तुम
मेरी उन्नति और प्रगति के रथ की गति अविराम तुम्हीं हो
कोई पूछे, यही कहूँगी-मेरे चारों धाम तुम्हीं हो

मेरा मन मंदिर बन जाता
जब मैं गाती गीत प्यार का
जहाँ तुम्हारे दर्शन होते
मुझको लगती वही द्वारिका
धर्म तुम्हीं हो अर्थ तुम्हीं हो मोक्ष तुम्हीं हो काम तुम्हीं हो
कोई पूछे, यही कहूँगी-मेरे चारों धाम तुम्हीं हो

मेरा मन धरती जैसा है
जिस पर छाये तुम अम्बर हो
रोम-रोम में तुम्हीं रमे हो
मेरे मन के रामेश्वर हो
इस जीवन की भोर तुम्हीं हो इस जीवन की शाम तुम्हीं हो
कोई पूछे, यही कहूँगी-मेरे चारों धाम तुम्हीं हो

जब तुम मेरे सिर पर रखते
आशीषों का हाथ तुम्हारा
रूप दिखाई देता मुझको
बिल्कुल बद्रीनाथ तुम्हारा
मेरे सारे सत्कर्मों का मंगलमय परिणाम तुम्हीं हो
कोई पूछे, यही कहूँगी-मेरे चारों धाम तुम्हीं हो
अर्चना पंडा
About the poet

अर्चना पंडा

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अर्चना पंडा

  1. वो बोला आकाश लिखो - अर्चना पंडा

    मैं बोली-क्या लिखूँ बताओ, वो बोला-आकाश लिखोगीतों मे हर ख़्वाहिश गाओ तुम गजलों में प्यास लिखो

    12.3K reads
  2. लड़ते-लड़ते प्यार हो गया - अर्चना पंडा

    गिला-शिकायत-शिकवा-चुप्पी-गुस्सा सब बेकार हो गयाइतना लड़ती थी मैं उससे लड़ते-लड़ते प्यार हो गया

    12.4K reads
  3. सजनवा - अर्चना पंडा

    मूक नयन की हूक करे जो कूक न जाना चूक सजनवानेह न जाए सूख कहूँ दो-टूक, मिटा दे भूख सजनवा

    12.4K reads
  4. रोए बिना सुनी मैंने भी - अर्चना पंडा

    अपना मान किसी ने मुझसे दिल की बात बखानी।रोये बिना सुनी मैंने भी उसकी राम कहानी॥

    12.4K reads
  5. कैसे वो सब सुन लेता है - अर्चना पंडा

    मेरे गीतों की खातिर वो मोती चुन लेता हैमेरे बिन बोले ही कैसे वो सब सुन लेता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like