रोए बिना सुनी मैंने भी - अर्चना पंडा

अर्चना पंडाअर्चना पंडा14 Sept 1974

6 min read · 12.4K reads

अपना मान किसी ने मुझसे दिल की बात बखानी।
रोये बिना सुनी मैंने भी उसकी राम कहानी॥
प्रेम कथा का दुखद शेष था।
नेह किसी के प्रति विशेष था।
और उसी के छद्मवेश के,
कारण मन में बहुत क्लेश था।
लेकिन कभी किसी दिल ने क्या हालातों की मानी।
रोये बिना सुनी मैंने भी उसकी राम कहानी॥
सोच रही वो कैसा होगा।
क्या वो पत्थर जैसा होगा।
ऐसे निश्छल दिल को तोडा,
क्या कोई दिल ऐसा होगा।
जो खुदगर्ज़ खुदी की सोचे आज बात यह जानी ।
रोये बिना सुनी मैंने भी उसकी राम कहानी॥
कैसे रिश्ते जोड़े जाते।
कैसे नाते तोड़े जाते।
अपना काम बनाने को कब,
कैसे-कैसे मोड़े जाते।
सब कुछ जाने मगर न जाने वो आँखों का पानी।
रोये बिना सुनी मैंने भी उसकी राम कहानी॥
प्यार ह्रदय का दिख जाता है।
इक चेहरे पर टिक जाता है।
धोखा दे पर दिल पर कोई,
जो लिखता सो लिख जाता है।
ऐसी पाक मुहब्बत का है कभी न कोई सानी।
रोये बिना सुनी मैंने भी उसकी राम कहानी॥
छोडो उसकोबोल गया वो।
पर भीतर तक डोल गया वो।
अपनी सारी व्यथा-कथा को,
फिर अश्क़ों में घोल गया वो।
मेरे चारों तरफ गूंजने लगी प्रेम की बानी।
फिर रोये बिन सुन न सकी मैं उसकी राम कहानी॥
अर्चना पंडा
About the poet

अर्चना पंडा

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अर्चना पंडा

  1. मेरे चारों धाम तुम्हीं हो - अर्चना पंडा

    सीता हूँ मैं राम तुम्हीं हो मीरा मैं घनश्याम तुम्हीं होकोई पूछे, यही कहूँगी-मेरे चारों धाम तुम्हीं हो

    12.4K reads
  2. वो बोला आकाश लिखो - अर्चना पंडा

    मैं बोली-क्या लिखूँ बताओ, वो बोला-आकाश लिखोगीतों मे हर ख़्वाहिश गाओ तुम गजलों में प्यास लिखो

    12.3K reads
  3. लड़ते-लड़ते प्यार हो गया - अर्चना पंडा

    गिला-शिकायत-शिकवा-चुप्पी-गुस्सा सब बेकार हो गयाइतना लड़ती थी मैं उससे लड़ते-लड़ते प्यार हो गया

    12.4K reads
  4. सजनवा - अर्चना पंडा

    मूक नयन की हूक करे जो कूक न जाना चूक सजनवानेह न जाए सूख कहूँ दो-टूक, मिटा दे भूख सजनवा

    12.4K reads
  5. कैसे वो सब सुन लेता है - अर्चना पंडा

    मेरे गीतों की खातिर वो मोती चुन लेता हैमेरे बिन बोले ही कैसे वो सब सुन लेता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like