सजनवा - अर्चना पंडा

अर्चना पंडाअर्चना पंडा14 Sept 1974

5 min read · 12.4K reads

मूक नयन की हूक करे जो कूक न जाना चूक सजनवा
नेह न जाए सूख कहूँ दो-टूक, मिटा दे भूख सजनवा

अभी भी ख़ास जो मेरे पास तेरा एहसास
वो बारो-मास रहे
मिलन की आस जगाये प्यास तेरा वो रास,
मधुर आभास रहे
चमक उठे दो नैन खुला जब यादों का संदूक सजनवा
मूक नयन की हूक, करे जो कूक, न जाना चूक, सजनवा

सुबह से शाम कलेजा थाम तेरा ही नाम,
है मेरा जाम हुआ
हुयी बदनाम, लुटा आराम, ओ मेरे राम !
ये क्या अंजाम हुआ
आज बाँध कर बाँहों में दो प्राण देह में फूँक सजनवा
मूक नयन की हूक, करे जो कूक, न जाना चूक, सजनवा

बनी मैं हीर उठी है पीर दिल रही चीर
न इक तस्वीर दिखी
नदी के तीर नयन में नीर मैं हूँ दिलगीर
है क्या तक़दीर लिखी
मैं तेरी अल्हड़ माशूका तू पागल माशूक सजनवा
मूक नयन की हूक, करे जो कूक, न जाना चूक, सजनवा

नेह का सार गीत का हार मधुर झंकार,
स्वप्न साकार है तू
है मेरा प्यार मेरा सिंगार, मेरा त्यौहार
मेरा संसार है तू
मेरी भूलें भूल हमेशा करना सही सलूक सजनवा
मूक नयन की हूक, करे जो कूक, न जाना चूक, सजनवा
अर्चना पंडा
About the poet

अर्चना पंडा

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अर्चना पंडा

  1. मेरे चारों धाम तुम्हीं हो - अर्चना पंडा

    सीता हूँ मैं राम तुम्हीं हो मीरा मैं घनश्याम तुम्हीं होकोई पूछे, यही कहूँगी-मेरे चारों धाम तुम्हीं हो

    12.4K reads
  2. वो बोला आकाश लिखो - अर्चना पंडा

    मैं बोली-क्या लिखूँ बताओ, वो बोला-आकाश लिखोगीतों मे हर ख़्वाहिश गाओ तुम गजलों में प्यास लिखो

    12.3K reads
  3. लड़ते-लड़ते प्यार हो गया - अर्चना पंडा

    गिला-शिकायत-शिकवा-चुप्पी-गुस्सा सब बेकार हो गयाइतना लड़ती थी मैं उससे लड़ते-लड़ते प्यार हो गया

    12.4K reads
  4. रोए बिना सुनी मैंने भी - अर्चना पंडा

    अपना मान किसी ने मुझसे दिल की बात बखानी।रोये बिना सुनी मैंने भी उसकी राम कहानी॥

    12.4K reads
  5. कैसे वो सब सुन लेता है - अर्चना पंडा

    मेरे गीतों की खातिर वो मोती चुन लेता हैमेरे बिन बोले ही कैसे वो सब सुन लेता है

    12.4K reads