लड़ते-लड़ते प्यार हो गया - अर्चना पंडा

अर्चना पंडाअर्चना पंडा14 Sept 1974

5 min read · 12.4K reads

गिला-शिकायत-शिकवा-चुप्पी-गुस्सा सब बेकार हो गया
इतना लड़ती थी मैं उससे लड़ते-लड़ते प्यार हो गया

ऐंठी मैं तो ऐंठा वो भी
बात-बात पर कितने ताने
कहना-कभी नहीं मिलना अब
पर मिलने को किये बहाने
खिजाँ देखती रही मगर अब ये गुलशन गुलज़ार हो गया
इतना लड़ती थी मैं उससे लड़ते-लड़ते प्यार हो गया

क्या-कैसे-कब हुआ बताओ
पूछ रहा कितने सवाल था
मेरे आँसू टपके ही थे
लेकिन उसका बुरा हाल था
गुस्सा-गिला, शिकायत-शिकवा पानी आखिरकार हो गया
इतना लड़ती थी मैं उससे लड़ते-लड़ते प्यार हो गया

जितना दिल में प्यार भरा हो
उतना ही गुस्सा भी आये
दिल तो इसे समझ ले लेकिन
जब दिमाग सोचे, चकराये
पर दिमाग को हरा दिया तो दिल का हर त्यौहार हो गया
इतना लड़ती थी मैं उससे लड़ते-लड़ते प्यार हो गया

बाल्मीकि ने मरा-मरा कह
जैसे अपना राम पा लिया
उसी तरह उल्टा-पुल्टा कर
मैंने भी घनश्याम पा लिया
जिसे समझती थी मैं बाधा वो मेरी रफ़्तार हो गया
इतना लड़ती थी मैं उससे लड़ते-लड़ते प्यार हो गया
अर्चना पंडा
About the poet

अर्चना पंडा

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अर्चना पंडा

  1. मेरे चारों धाम तुम्हीं हो - अर्चना पंडा

    सीता हूँ मैं राम तुम्हीं हो मीरा मैं घनश्याम तुम्हीं होकोई पूछे, यही कहूँगी-मेरे चारों धाम तुम्हीं हो

    12.4K reads
  2. वो बोला आकाश लिखो - अर्चना पंडा

    मैं बोली-क्या लिखूँ बताओ, वो बोला-आकाश लिखोगीतों मे हर ख़्वाहिश गाओ तुम गजलों में प्यास लिखो

    12.3K reads
  3. सजनवा - अर्चना पंडा

    मूक नयन की हूक करे जो कूक न जाना चूक सजनवानेह न जाए सूख कहूँ दो-टूक, मिटा दे भूख सजनवा

    12.4K reads
  4. रोए बिना सुनी मैंने भी - अर्चना पंडा

    अपना मान किसी ने मुझसे दिल की बात बखानी।रोये बिना सुनी मैंने भी उसकी राम कहानी॥

    12.4K reads
  5. कैसे वो सब सुन लेता है - अर्चना पंडा

    मेरे गीतों की खातिर वो मोती चुन लेता हैमेरे बिन बोले ही कैसे वो सब सुन लेता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like