वो बोला आकाश लिखो - अर्चना पंडा

अर्चना पंडाअर्चना पंडा14 Sept 1974

4 min read · 12.4K reads

मैं बोली-क्या लिखूँ बताओ, वो बोला-आकाश लिखो
गीतों मे हर ख़्वाहिश गाओ तुम गजलों में प्यास लिखो

लिखो कभी क्यों दिल की धडकन
बिना बात रुक जाती है
टकराती जब नजर नजर से
क्यों-कैसे झुक जाती है
कभी हलक में आकर कैसे फँस जाती है साँस लिखो
मैं बोली-क्या लिखूँ बताओ

क्यों बैठी हो किसी परिधि में
तोड़ क्यों नहीं देती हो
मन के भाव कलम से सीधे
जोड़ क्यों नहीं देती हो
खुद को मत सीमा में बाँधो जो होता आभास लिखो
मैं बोली-क्या लिखूँ बताओ

पर मैं कैसे लिखूँ और कुछ
मेरा तो बस ख़ास वही
साँस वही है आस वही है
धरती वो आकाश वही !
कहूँ कलम से-कभी न टूटे मेरा यह विश्वास लिखो
मैं बोली-क्या लिखूँ बताओ
अर्चना पंडा
About the poet

अर्चना पंडा

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अर्चना पंडा

  1. मेरे चारों धाम तुम्हीं हो - अर्चना पंडा

    सीता हूँ मैं राम तुम्हीं हो मीरा मैं घनश्याम तुम्हीं होकोई पूछे, यही कहूँगी-मेरे चारों धाम तुम्हीं हो

    12.4K reads
  2. लड़ते-लड़ते प्यार हो गया - अर्चना पंडा

    गिला-शिकायत-शिकवा-चुप्पी-गुस्सा सब बेकार हो गयाइतना लड़ती थी मैं उससे लड़ते-लड़ते प्यार हो गया

    12.4K reads
  3. सजनवा - अर्चना पंडा

    मूक नयन की हूक करे जो कूक न जाना चूक सजनवानेह न जाए सूख कहूँ दो-टूक, मिटा दे भूख सजनवा

    12.4K reads
  4. रोए बिना सुनी मैंने भी - अर्चना पंडा

    अपना मान किसी ने मुझसे दिल की बात बखानी।रोये बिना सुनी मैंने भी उसकी राम कहानी॥

    12.4K reads
  5. कैसे वो सब सुन लेता है - अर्चना पंडा

    मेरे गीतों की खातिर वो मोती चुन लेता हैमेरे बिन बोले ही कैसे वो सब सुन लेता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like