मुझे क्या ख़बर है कि क्यूँकर हुआ है
ज़माना मिरी ज़ात से क्यों ख़फ़ा है
तिरा भी मिरा भी वही इक ख़ुदा है
कही अन-कही सब की जो सुन रहा है
मैं समझी थी चाहत वफ़ा ही वफ़ा है
मगर क्या ख़बर थी दग़ा ही दग़ा है
मुझे हिज्र में दर्द जितना मिला है
तुझे इश्क़ हो अब 'रिशा' की दुआ है








