करते हैं सितम रोज़ वो मरने नहीं देते

अमिना रौशनी रिशाअमिना रौशनी रिशा

1 min read · 12.4K reads

करते हैं सितम रोज़ वो मरने नहीं देते

वो मेरे किसी ज़ख़्म को भरने नहीं देते

ये सोच के दिल में नहीं कीना को जगह दी

नफ़रत के सबब दिल को सँवरने नहीं देते

चेहरों पे बनावट का लिए फिरते हैं ग़ाज़ा

बस ज़ात को अपनी ये निखरने नहीं देते

हालात सुधर जाएँ मिरे करती हूँ कोशिश

क़िस्मत के सितारे ही सुधरने नहीं देते

ज़ालिम हैं ज़माने के सभी लोग 'रिशा' जी

ये हक़ की तरफ़-दारी भी करने नहीं देते

अमिना रौशनी रिशा
About the poet

अमिना रौशनी रिशा

View profile & all 6 Poems / Stories

More from अमिना रौशनी रिशा

  1. तुम ने कैसी ये की है वफ़ा ज़िंदगी

    तुम ने कैसी ये की है वफ़ा ज़िंदगीहर कोई मुझ से है अब ख़फ़ा ज़िंदगी

    12.4K reads
  2. ख़्वाबों में छुपी हूँ न किसी प्यार में गुम हूँ

    ख़्वाबों में छुपी हूँ न किसी प्यार में गुम हूँऔरत हूँ मैं अज्दाद की दस्तार में गुम हूँ

    12.4K reads
  3. बाँहों के किसी हार की मुहताज नहीं है

    बाँहों के किसी हार की मुहताज नहीं हैचाहत है ये इक़रार की मुहताज नहीं है

    12.4K reads
  4. मुझे क्या ख़बर है कि क्यूँकर हुआ है

    मुझे क्या ख़बर है कि क्यूँकर हुआ हैज़माना मिरी ज़ात से क्यों ख़फ़ा है

    12.4K reads
  5. तू याद मेरी सँभाल रखना ख़याल रखना ख़याल रखना

    तू याद मेरी सँभाल रखना ख़याल रखना ख़याल रखनाये राब्ता यूँ बहाल रखना ख़याल रखना ख़याल रखना

    12.4K reads