तू याद मेरी सँभाल रखना ख़याल रखना ख़याल रखना
ये राब्ता यूँ बहाल रखना ख़याल रखना ख़याल रखना
तुम्हारे चेहरे पे ग़म जो देखा तो टूट जाएगा ज़ब्त मेरा
बहाल हुस्न-ओ-जमाल रखना ख़याल रखना ख़याल रखना
दिलों में चाहत अगर रही तो ज़रूर इक दिन मिलेंगे वा'दा
न वहम कोई भी पाल रखना ख़याल रखना ख़याल रखना
ज़रा सी ग़फ़लत पे देखना तुम उतर न आए ये सर-कशी पर
हमेशा दिल को निहाल रखना ख़याल रखना ख़याल रखना
बड़े हैं चालाक शहर वाले नज़र से कोई न बात करना
छुपा के मन में सवाल रखना ख़याल रखना ख़याल रखना
करेगा बर्बाद वो 'रिशा' जी सुकून नेकी तिरी इबादत
तू लुक़्मा मुँह में हलाल रखना ख़याल रखना ख़याल रखना








