तिलिस्म-ए-गुम्बद-ए-बे-दर किसी पे वा न हुआ - अख़्तर होश्यारपुरी

अख़्तर होश्यारपुरीअख़्तर होश्यारपुरी

4 min read · 12.4K reads

तिलिस्म-ए-गुम्बद-ए-बे-दर किसी पे वा न हुआ
शरर तो लपका मगर शोला-ए-सदा न हुआ

हमें ज़माने ने क्या क्या न आइने दिखलाए
मगर वो अक्स जो आईना-आशना न हुआ

बयाज़-ए-जाँ में सभी शेर ख़ूब-सूरत थे
किसी भी मिसरा-ए-रंगीं का हाशिया न हुआ

न जाने लोग ठहरते हैं वक़्त-ए-शाम कहाँ
हमें तो घर में भी रूकने का हौसला न हुआ

वो शहर आज भी मेरे लहू में शामिल है
वो जिस से तर्क-ए-तअल्लुक़ को इक ज़माना हुआ

यही नहीं कि सर-ए-शब क़यामतें टूटीं
सहर क वक़्त भी इन बस्तियों में क्या न हुआ

मैं दश्त-ए-जाँ में भटक कर ठहर गया ‘अख़्तर’
फिर इस के बाद मिरा कोई रास्ता न हुआ
अख़्तर होश्यारपुरी
About the poet

अख़्तर होश्यारपुरी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अख़्तर होश्यारपुरी

  1. आँधी में चराग़ जल रहे हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    आँधी में चराग़ जल रहे हैंक्या लोग हवा में पल रहे हैं

    12.4K reads
  2. हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैंमगर जब रास्तों में चाँद उभरा चल पड़े हैं

    12.4K reads
  3. जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुत - अख़्तर होश्यारपुरी

    जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुतवो मेरा चख भी न था फिर भी आश्ना था बहुत

    12.4K reads
  4. ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता है - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता हैरोज़ इक ताज़ा काँच का बर्तन हाथ से गिर कर टूटता है

    12.4K reads
  5. ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गया - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गयाख़्वाब जो देखा नहीं वो अभी अधूरा रह गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like