जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुत - अख़्तर होश्यारपुरी

अख़्तर होश्यारपुरीअख़्तर होश्यारपुरी

6 min read · 12.4K reads

जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुत
वो मेरा चख भी न था फिर भी आश्ना था बहुत

मैं अब भी रात गए उस की गूँज सुनता हूँ
वो हर्फ़ कम था बहुत कम मगर सदा था बहुत

ज़मीं के सीने में सूरज कहाँ से उतरे हैं
फ़लक पे दूर कोई बैठा सोचता था बहुत

मुझे जो देखा तो काग़ज़ को पुर्ज़े पुर्ज़े किया
वो अपनी शक्ल के ख़ाके बना रहा था बहुत

मैं अपने हाथ से निकला तो फिर कहीं न मिला
ज़माना मेरे तआक़ुब में भी गया था बहुत

शिकस्त-ओ-रेख़्त बदन की अब अपने बस में नहीं
उसे बताऊँ कि वो रम्ज़-आशना था बहुत

बिसात उस ने उलट दी न जाने सोच के क्या
अभी तो लोगों में जीने का हौसला था बहुत

अजब शरीक-ए-सफ़र था कि जब पड़ाव किया
वो मेरे पास न ठहरा मगर रूका था बहुत

सेहर के चाक-ए-गरेबाँ को देखने के लिए
वो शख़्स सुब्ह तलक शब को जागता था बहुत

वो कम-सुख़न था मगर ऐसा कम-सुख़न भी न था
कि सच ही बोलता था जब भी बोलता था बहुत

हवा के लम्स से चेहरे पे फूल खिलते थे
वो चाँदनी सा बदन मौजा-ए-सबा था बहुत

पस-ए-दरीचा दो आँखें चमकती रहती थीं
कि उस को नींद में चलने का आरिज़ा था बहुत

कहानियों की फ़ज़ा भी उसे थी रास ‘अख़्तर’
हक़ीक़तों से भी ओहदा-बरा हुआ था बहुत
अख़्तर होश्यारपुरी
About the poet

अख़्तर होश्यारपुरी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अख़्तर होश्यारपुरी

  1. आँधी में चराग़ जल रहे हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    आँधी में चराग़ जल रहे हैंक्या लोग हवा में पल रहे हैं

    12.4K reads
  2. हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैंमगर जब रास्तों में चाँद उभरा चल पड़े हैं

    12.4K reads
  3. ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता है - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता हैरोज़ इक ताज़ा काँच का बर्तन हाथ से गिर कर टूटता है

    12.4K reads
  4. ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गया - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गयाख़्वाब जो देखा नहीं वो अभी अधूरा रह गया

    12.4K reads
  5. किसे ख़बर जब मैं शहर-ए-जाँ से गुज़र रहा था - अख़्तर होश्यारपुरी

    किसे ख़बर जब मैं शहर-ए-जाँ से गुज़र रहा थाज़मीं थी पहलू में सूरज इक कोस पर रहा था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like