नींद काग़ज़ की तरह

यश मालवीययश मालवीय18 Sept 1962

1 min read · 12.5K reads

बहुत नीली, बहुत गहरी

बहुत गाढ़ी

नींद काग़ज़ की तरह

सौ बार फाड़ी।

घास-सी उगती

पठारों पर भला क्या

ठेस खाते काँच का हो

हौसला क्या

जंगलों की बात करती है कुल्हाड़ी।

दूर बैठी मंज़िलों की

क्या खता है

हर सफ़र ख़ुद आँख मूँदे

देखता है

बीच रस्ते में खड़ी-सी रेलगाड़ी।

हर घड़ी देखे घड़ी

सुनसान घर भी

रात कैसी है,

धधकती दोपहर-सी

वक्त की झूलें जटाएँ बढ़ी दाढ़ी।

रात में उठकर पिएँ पानी,

ज़हर भी

और फिर देखें

अँधेरे का क़हर भी

दिखे जलती रेत, जलती हुई झाड़ी।

याद आए नींद में ही

काम कितने

मुँह चिढ़ाने लगे

टूटे हुए सपने

हर सुबह जैसे लगे ऊँची पहाड़ी।

यश मालवीय
About the poet

यश मालवीय

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like