ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता है - अख़्तर होश्यारपुरी

अख़्तर होश्यारपुरीअख़्तर होश्यारपुरी

5 min read · 12.4K reads

ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता है
रोज़ इक ताज़ा काँच का बर्तन हाथ से गिर कर टूटता है

मकड़ी ने दरवाज़े पे जाले दूर तलक बुन रक्खे हैं
फिर भी कोई गुज़रे दिनों की ओट से अंदर झाँकता हैं

शोर सा उठता रहता है दीवारें बोलती रहती हैं
शाम अभी तक आ नहीं पाती कोई खिलौने तोड़ता है

अव्वल-ए-शब की लोरी भी कब काम किसी के आती है
दिल वो बच्चा अपनी सदा पर कच्ची नींद से जागता है

अंदर बाहर की आवाज़ें इक नुक़्ते पर सिमटी हैं
होता है गलियों में वावेला मेरा लहू जब बोलता है

मेरी साँसों की लर्ज़िश मंज़र का हिस्सा बनती है
देखता हूँ मैं खिड़की से जब शाख़ पे पŸाा काँपता है

मेरे सिरहाने कोई बैठा ढारस देता रहता है
नब्ज़ पे हाथ भी रखता है टूटे धागे भी जोड़ता है

बादल उठे या कि न उठे बारिश भी हो या कि न हो
मैं जब भीगने लगता हूँ वो सर पर छतरी तानता है

वक़्त गुज़रने के हम-राह बहुत कुछ सीखा ‘अख़्तर’ ने
नंगे बदन को किरनों के पैराहन से अब ढाँपता है
अख़्तर होश्यारपुरी
About the poet

अख़्तर होश्यारपुरी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अख़्तर होश्यारपुरी

  1. आँधी में चराग़ जल रहे हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    आँधी में चराग़ जल रहे हैंक्या लोग हवा में पल रहे हैं

    12.4K reads
  2. हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैंमगर जब रास्तों में चाँद उभरा चल पड़े हैं

    12.4K reads
  3. जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुत - अख़्तर होश्यारपुरी

    जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुतवो मेरा चख भी न था फिर भी आश्ना था बहुत

    12.4K reads
  4. ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गया - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गयाख़्वाब जो देखा नहीं वो अभी अधूरा रह गया

    12.4K reads
  5. किसे ख़बर जब मैं शहर-ए-जाँ से गुज़र रहा था - अख़्तर होश्यारपुरी

    किसे ख़बर जब मैं शहर-ए-जाँ से गुज़र रहा थाज़मीं थी पहलू में सूरज इक कोस पर रहा था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like