हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

अख़्तर होश्यारपुरीअख़्तर होश्यारपुरी

5 min read · 12.4K reads

हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैं
मगर जब रास्तों में चाँद उभरा चल पड़े हैं

ज़माना अपनी उर्यानी पे ख़ूँ रोएगा कब तक
हमें देखो कि अपने आप को ओढ़े हुए हैं

मिरा बिस्तर किसी फ़ुट-पाथ पर जा कर लगा दो
मिरे बच्चे अभी से मुझ से तरका माँगते हैं

बुलंद आवाज़ दे कर देख लो कोई तो होगा
जो गलियाँ सो गई हैं तो परिंदे जागते हैं

कोई तफ़्सील हम से पूछना हो पूछ लीजे
कि हम भी आईने के सामने बरसों रहे हैं

अभी ऐ दास्ताँ-गो-दास्ताँ कहता चला जा
अभी हम जागते हैं जुम्बिश-ए-लब देखते हैं

हवा अपने ही झोंकों का तआक़ुब कर रही है
कि उड़ते पत्ते फिर आँखों से ओझल हो रहे हैं

हमें भी इस कहानी का कोई किरदार समझो
कि जिस में लब पे मोहरें हैं दरीचे बोलते हैं

इधर से पानियों का रेला कब का जा चुका है
मगर बच्चे दरख़्तों से अभी चिमटे हुए हैं

मुझे तो चलते रहना है किसी जानिब भी जाऊँ
कि ‘अख़्तर’ मेरे क़दमों में अभी तक रास्ते हैं
अख़्तर होश्यारपुरी
About the poet

अख़्तर होश्यारपुरी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अख़्तर होश्यारपुरी

  1. आँधी में चराग़ जल रहे हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    आँधी में चराग़ जल रहे हैंक्या लोग हवा में पल रहे हैं

    12.4K reads
  2. जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुत - अख़्तर होश्यारपुरी

    जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुतवो मेरा चख भी न था फिर भी आश्ना था बहुत

    12.4K reads
  3. ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता है - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता हैरोज़ इक ताज़ा काँच का बर्तन हाथ से गिर कर टूटता है

    12.4K reads
  4. ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गया - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गयाख़्वाब जो देखा नहीं वो अभी अधूरा रह गया

    12.4K reads
  5. किसे ख़बर जब मैं शहर-ए-जाँ से गुज़र रहा था - अख़्तर होश्यारपुरी

    किसे ख़बर जब मैं शहर-ए-जाँ से गुज़र रहा थाज़मीं थी पहलू में सूरज इक कोस पर रहा था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय