ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गया - अख़्तर होश्यारपुरी

अख़्तर होश्यारपुरीअख़्तर होश्यारपुरी

7 min read · 12.4K reads

ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गया
ख़्वाब जो देखा नहीं वो अभी अधूरा रह गया

मैं तोउस के साथ ही घर से निकल कर आ गया
और पीछे एक दस्तक एक साए रह गया

उस को तो पैराहनों से कोई दिलचस्पी न थी
दुख तो ये है रफ़्ता रफ़्ता मैं भी नंगा रह गया

रंग तस्वीरों का उतरा तो कहीं ठहरा नहीं
अब के वो बारिश हुई हर नक़्श फीका रह गया

उम्र भर मंज़र-निगारी ख़ून मे उतरी रही
फिर भी आँखों के मुक़ाबिल एक दरिया रह गया

रौनक़ें जितनी थीं दहलीज़ों से बाहर आ गईं
शाम ही से घर का दरवाज़ा खुला क्या रह गया

अब के शहर-ए-ज़िंदगी में सानेहा ऐसा हुआ
मैं सदादेता उसे वो मुझ को तकता रह गया

तितलियों के पर किताबों में कहीं गुम हो गए
मुट्ठियों के आईने में एक चेहरा रह गया

रेल की गाड़ी चली तो इक मुसाफ़िर ने कहा
देखा वो कोई स्टेशन पे बैठा रह गया

मैं न कहता था कि उजलत इस क़दर अच्छी नहीं
एक पट खिड़की का आ कर देख लो वा रह गया

लोग अपनी किर्चियाँ चुन चुन के आगे बढ़ गए
मैं मगर सामान इकट्ठा करता तन्हा रह गया

आज तक मौज-ए-हवा तो लौट कर आई नहीं
क्या किसी उजड़े नगर में दीप जलता रह गया

उँगलियों के नक़्श गुल-दानों पे आते हैं नज़र
आओ देखें अपने अंदर और क्या क्या रह गया

धूप की गरमी से ईंटें पक गईं फल पक गए
इक हमारा जिस्म था अख़्तर जो कच्चा रह गया
अख़्तर होश्यारपुरी
About the poet

अख़्तर होश्यारपुरी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अख़्तर होश्यारपुरी

  1. आँधी में चराग़ जल रहे हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    आँधी में चराग़ जल रहे हैंक्या लोग हवा में पल रहे हैं

    12.4K reads
  2. हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैंमगर जब रास्तों में चाँद उभरा चल पड़े हैं

    12.4K reads
  3. जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुत - अख़्तर होश्यारपुरी

    जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुतवो मेरा चख भी न था फिर भी आश्ना था बहुत

    12.4K reads
  4. ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता है - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता हैरोज़ इक ताज़ा काँच का बर्तन हाथ से गिर कर टूटता है

    12.4K reads
  5. किसे ख़बर जब मैं शहर-ए-जाँ से गुज़र रहा था - अख़्तर होश्यारपुरी

    किसे ख़बर जब मैं शहर-ए-जाँ से गुज़र रहा थाज़मीं थी पहलू में सूरज इक कोस पर रहा था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी