आँधी में चराग़ जल रहे हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

अख़्तर होश्यारपुरीअख़्तर होश्यारपुरी

3 min read · 12.4K reads

आँधी में चराग़ जल रहे हैं
क्या लोग हवा में पल रहे हैं

ऐ जलती रूतो गवाह रहना
हम नंगे पाँव चल रहे हैं

कोहसारों पे बर्फ़ जब से पिघली
दरिया तेवर बदल रहे हैं

मिट्टी में अभी नमी बहुत है
पैमाने हुनूज़ ढल रहे हैं

कह दे कोई जा के ताएरों से
च्यूँटी के भी पर निकल रहे हैं

कुछ अब के है धूप में भी तेज़ी
कुछ हम भी शरर उगल रहे हैं

पानी पे ज़रा सँभल के चलना
हस्ती के क़दम फिसल रहे हैं

कह दे ये कोई मुसाफिरों से
शाम आई है साए ढल रहे हैं

गर्दिश में नहीं ज़मीं ही ‘अख़्तर’
हम भी दबे पाँव चल रहे हैं
अख़्तर होश्यारपुरी
About the poet

अख़्तर होश्यारपुरी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अख़्तर होश्यारपुरी

  1. हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैंमगर जब रास्तों में चाँद उभरा चल पड़े हैं

    12.4K reads
  2. जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुत - अख़्तर होश्यारपुरी

    जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुतवो मेरा चख भी न था फिर भी आश्ना था बहुत

    12.4K reads
  3. ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता है - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता हैरोज़ इक ताज़ा काँच का बर्तन हाथ से गिर कर टूटता है

    12.4K reads
  4. ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गया - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गयाख़्वाब जो देखा नहीं वो अभी अधूरा रह गया

    12.4K reads
  5. किसे ख़बर जब मैं शहर-ए-जाँ से गुज़र रहा था - अख़्तर होश्यारपुरी

    किसे ख़बर जब मैं शहर-ए-जाँ से गुज़र रहा थाज़मीं थी पहलू में सूरज इक कोस पर रहा था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like