अनागत दिन की गिनती करके पृथिवी के विशाल वक्ष में
आगंतुक नवजातक का
अतीत खो जाता है, हमसे रचित वर्तमान
भविष्य की चाभी से काल का जग है
पृथिवी की मेनका के स्नेह ने मुझे
दिखाई क्षीण आभा आशा के सूरज की,
तुमको मिलेगा पुत्तलिका का स्नेह-आलिंगन
उजागरी ज्योतिहीन निशा की छाती में
जीवन इंद्रधनुष निराश बादल से भरा है
तुम्हारे पथ में वहाँ
अपरिचित कीचक का दल है
मेरे पकिल पथ में ही
मुझे मिली शिरा-शिरा में मेरी उन्मादना
रास्ते-रास्ते मे तुमको मिलेगा कंस का आह्वान
भाराक्रांत ययाति की जरा।
इतिहास के नए अतिथि,
तुम सुनते हो नए दिन की कहानी
युग को स्तंभित करने वाले आज का
कोलंबस खो जाता है गुफा के बीच में
ईथर के उस पार से पृथ्वी की सीमा-रेखा है
मानव-स्वप्न की साधना-स्थल मंगल ग्रह है
रत्नाकर वाल्मीकि बन जाता है
कालिदास की अज्ञता मिट जाती है—
जीवन की मोहिनी में ज्ञान का कल्लोल है।
हमारे लिए यह नई रोशनी है।
हमारे जीवन की नई ऊषा में
व्यास और वाल्मीकि की कलम में जंग लग जाती है।
हम तो मर मिट गए हैं मर मिटे युग में।
उठो प्यारे! उठो हे जारज संतान!
हमारे जीवन की क्षणिक धूप रोशनाई में
देख लो सामने का
अँधेरे का आख़िरी गति-पथ
अंतहीन वासुकी के फण के नीचे
प्यारे, भूल मत—
हमारी जीवन भर की साधना।








