वृक्ष की तरह अरण्य को
अंगीकार कर लेना
हरीतिमा के केंद्र से पत्ते की तरह
किनारों को पीला होते देखना
और पतझड़ के प्रथम प्रहर में ही
झड़ जाना
चाहे जीवन भरा हो
सुख से लबालब
प्यासा गला मिले तो
सहसा उलीच देना।
वृक्ष की तरह अरण्य को
अंगीकार कर लेना
हरीतिमा के केंद्र से पत्ते की तरह
किनारों को पीला होते देखना
और पतझड़ के प्रथम प्रहर में ही
झड़ जाना
चाहे जीवन भरा हो
सुख से लबालब
प्यासा गला मिले तो
सहसा उलीच देना।
