करतब

अहर्निश सागरअहर्निश सागर

1 min read · 12.4K reads

अंधा होने की पहली शर्त थी

हमारे पास आँखें होतीं

ईसाईयत जीसस से नहीं

सलीब से पैदा हुई थी

जीवन के गाए तमाम गीत साबित करते हैं

मनुष्य सिर्फ़ मृत्यु से प्रेम करता है

सभ्यताओं के विकास के सही आँकड़े

युद्धों के बाद विध्वंस में मिलेंगे

एक ख़ूबसूरत दुनिया बनाने के लिए

ज़रूरी थे ख़ूबसूरत जोड़े

और वे प्रेम करते रहें

एक-दूसरे की ख़ूबसूरती से

उसके लिए होनी चाहिए

एक ख़ूबसूरत दुनिया

जो कि हमारे पास नहीं थी

ईश्वर वह चिड़ीमार है

जो अक्सर जाल फेंककर भूल जाता है

और कलाकार वह पक्षी

जो करतब दिखाते फँसेगा उसमें

अहर्निश सागर
About the poet

अहर्निश सागर

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like