नि:संदेह

अहर्निश सागरअहर्निश सागर

1 min read · 12.4K reads

प्रेम जीवन की देह है

और देह प्रेम है जीवन का

यह कहना

कि मैं तुमसे प्रेम करता हूँ

या नहीं करता

दोनों अब एक-सा अर्थ रखते हैं

दक्षिणी गोलार्ध पर जाकर

समाप्त हो जाती है दक्षिण दिशा

अब मैं जिस ओर जाऊँ

नि:संदेह वह ‘उत्तर’ होगा।

अहर्निश सागर
About the poet

अहर्निश सागर

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like