प्रेम-दुःख

अहर्निश सागरअहर्निश सागर

1 min read · 12.4K reads

यह वलय कैसे ख़त्म होगा

मुक्ति ईश्वर से पहले

सल्फ़र की ओट में आ जाती है।

अंतिम दुःख

तो शत्रु नहीं दे पाएगा

वह तो प्रेम ही देगा।

अगर प्रिय के आलिंगन में मरना ही मुक्ति है,

वे लोग कहाँ हैं जो स्मृतिरहित मरे

जिनकी छाती पर घोड़े की नाल की छाप

और मुँह पर ख़ून के छींटे थे।

अहर्निश सागर
About the poet

अहर्निश सागर

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like