कम न थी सहरा से कुछ भी ख़ाना-वीरानी मेरी - महरूम

तिलोक चंद महरूमतिलोक चंद महरूम1 Sept 1887

6 min read · 12.4K reads

कम न थी सहरा से कुछ भी ख़ाना-वीरानी मेरी
मैं निकल आया कहाँ ऐ वाए नादानी मेरी

क्या बनाऊँ मैं किसी को रह-बर-ए-मुल्क-ए-अदम
ऐ ख़िज़्र ये सर ज़मीं है जानी-पहचानी मेरी

जान ओ दिल पर जितने सदमे हैं उसी के दम से हैं
ज़िंदगी है फ़िल-हक़ीक़त दुश्मन-ए-जानी मेरी

इब्तिदा-ए-इश्क़-ए-गेसू में न थीं ये उलझनें
बढ़ते बढ़ते बढ़ गई आख़िर परेशानी मेरी

दश्त-ए-हस्ती में रवाँ हूँ मुद्दआ कुछ भी नहीं
कब हुई मोहताज-ए-लैला क़ैस-सामानी मेरी

और तू वाक़िफ़ नहीं कोई दयार-ए-इश्क़ में
है जुनूँ शैदा मेरा वहशत है दीवानी मेरी

बाग़-ए-दुनिया में यूँही रो हँस के काटूँ चार दिन
ज़िंदगी है शबनम ओ गुल की तरह फ़ानी मेरी

बाद-ए-तर्क-ए-आरज़ू बैठा हूँ कैसा मुतमइन
हो गई आसाँ हर इक मुश्किल ब-आसानी मेरी

हाँ ख़ुदा लगती ज़रा कह दे तू ऐ हुस्न-ए-सनम
आशिक़ी औरों की अच्छी या के हैरानी मेरी

लख़्त-ए-दिल खाने को है ख़ून-ए-जिगर पीने को है
मेज़बान-ए-दहर ने की ख़ूब मेहमानी मेरी

नग़मा-ज़न सहरा में हो जिस तरह कोई अंदलीब
यूँ है ऐ महरूम सरहद में ग़ज़ल-ख़्वानी मेरी
तिलोक चंद महरूम
About the poet

तिलोक चंद महरूम

View profile & all 12 Poems / Stories

More from तिलोक चंद महरूम

  1. दस्त-ए-ख़िरद से पर्दा-कुशाई न हो सकी - महरूम

    दस्त-ए-ख़िरद से पर्दा-कुशाई न हो सकीहुस्न-ए-अज़ल की जलवा-नुमाई न हो सकी

    12.4K reads
  2. फ़ित्ना-आरा शोरिश-ए-उम्मीद है मेरे लिए - महरूम

    फ़ित्ना-आरा शोरिश-ए-उम्मीद है मेरे लिएना-उम्मीदी राहत-ए-जावेद है मेरे लिए

    12.4K reads
  3. हमारे वास्ते है एक जीना और मर जाना - महरूम

    हमारे वास्ते है एक जीना और मर जानाके हम ने ज़िंदगी को जादा-ए-राह-ए-सफ़र जाना

    12.4K reads
  4. हिज्राँ की शब जो दर्द के मारे उदास हैं - महरूम

    हिज्राँ की शब जो दर्द के मारे उदास हैंउन की नज़र में चाँद सितारे उदास हैं

    12.4K reads
  5. होते हैं ख़ुश किसी की सितम-रानियों से हम - महरूम

    होते हैं ख़ुश किसी की सितम-रानियों से हमवक़्फ़-ए-बला हैं अपनी ही नादानियों से हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like