होते हैं ख़ुश किसी की सितम-रानियों से हम - महरूम

तिलोक चंद महरूमतिलोक चंद महरूम1 Sept 1887

3 min read · 12.4K reads

होते हैं ख़ुश किसी की सितम-रानियों से हम
वक़्फ़-ए-बला हैं अपनी ही नादानियों से हम

किस मुँह से जा के शिकवा-ए-जौर-ओ-जफ़ा करें
मरते हैं और उन की पशेमानियों से हम

मीरास-ए-दश्त-ओ-कोह में फ़रहाद ओ क़ैस की
उल्फ़त को पूछते हैं बयाबानियों से हम

घर बैठे सैर होती है अर्ज़ ओ समा की रोज़
महव-ए-सफ़र हैं तबआ की जुलानियों से हम

क्यूँकर बग़ैर जलवा-ए-हैरत तराज़-ए-हुस्न
पाएँ नजात दिल की परेशानियों से हम

ऐ बानी-ए-जफ़ा तेरा एहसाँ है इस में क्या
जीते हैं गर तो अपनी गिराँ-जानियों से हम
तिलोक चंद महरूम
About the poet

तिलोक चंद महरूम

View profile & all 12 Poems / Stories

More from तिलोक चंद महरूम

  1. दस्त-ए-ख़िरद से पर्दा-कुशाई न हो सकी - महरूम

    दस्त-ए-ख़िरद से पर्दा-कुशाई न हो सकीहुस्न-ए-अज़ल की जलवा-नुमाई न हो सकी

    12.4K reads
  2. फ़ित्ना-आरा शोरिश-ए-उम्मीद है मेरे लिए - महरूम

    फ़ित्ना-आरा शोरिश-ए-उम्मीद है मेरे लिएना-उम्मीदी राहत-ए-जावेद है मेरे लिए

    12.4K reads
  3. हमारे वास्ते है एक जीना और मर जाना - महरूम

    हमारे वास्ते है एक जीना और मर जानाके हम ने ज़िंदगी को जादा-ए-राह-ए-सफ़र जाना

    12.4K reads
  4. हिज्राँ की शब जो दर्द के मारे उदास हैं - महरूम

    हिज्राँ की शब जो दर्द के मारे उदास हैंउन की नज़र में चाँद सितारे उदास हैं

    12.4K reads
  5. इस का गिला नहीं के दुआ बे-असर गई - महरूम

    इस का गिला नहीं के दुआ बे-असर गईइक आह की थी वो भी कहीं जा के मर गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like