हिज्राँ की शब जो दर्द के मारे उदास हैं - महरूम

तिलोक चंद महरूमतिलोक चंद महरूम1 Sept 1887

3 min read · 12.4K reads

हिज्राँ की शब जो दर्द के मारे उदास हैं
उन की नज़र में चाँद सितारे उदास हैं

आँखें वो फिर गईं के ज़माना उलट गया
जीते थे जो नज़र के सहारे उदास हैं

क्या हीर अब कहीं है न राँझे का जाँ-नशीं
क्यूँ ऐ चनाब तेरे किनारे उदास हैं

बेहतर है हम भी चश्म-ए-जहाँ-बीं को मूँद लें
दुनिया के अब तमाम नज़ारे उदास हैं

महरूम क्या कलाम भी अपना फ़ना हुआ
क्यूँ हम को खो के दोस्त हमारे उदास हैं
तिलोक चंद महरूम
About the poet

तिलोक चंद महरूम

View profile & all 12 Poems / Stories

More from तिलोक चंद महरूम

  1. दस्त-ए-ख़िरद से पर्दा-कुशाई न हो सकी - महरूम

    दस्त-ए-ख़िरद से पर्दा-कुशाई न हो सकीहुस्न-ए-अज़ल की जलवा-नुमाई न हो सकी

    12.4K reads
  2. फ़ित्ना-आरा शोरिश-ए-उम्मीद है मेरे लिए - महरूम

    फ़ित्ना-आरा शोरिश-ए-उम्मीद है मेरे लिएना-उम्मीदी राहत-ए-जावेद है मेरे लिए

    12.4K reads
  3. हमारे वास्ते है एक जीना और मर जाना - महरूम

    हमारे वास्ते है एक जीना और मर जानाके हम ने ज़िंदगी को जादा-ए-राह-ए-सफ़र जाना

    12.4K reads
  4. होते हैं ख़ुश किसी की सितम-रानियों से हम - महरूम

    होते हैं ख़ुश किसी की सितम-रानियों से हमवक़्फ़-ए-बला हैं अपनी ही नादानियों से हम

    12.4K reads
  5. इस का गिला नहीं के दुआ बे-असर गई - महरूम

    इस का गिला नहीं के दुआ बे-असर गईइक आह की थी वो भी कहीं जा के मर गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like