हमारे वास्ते है एक जीना और मर जाना - महरूम

तिलोक चंद महरूमतिलोक चंद महरूम1 Sept 1887

5 min read · 12.4K reads

हमारे वास्ते है एक जीना और मर जाना
के हम ने ज़िंदगी को जादा-ए-राह-ए-सफ़र जाना

यकायक मंज़िल-ए-आफ़ात-ए-आलम से गुज़र जाना
डरें क्यूँ मौत से जब है इसी का नाम मर जाना

तेरी नज़रों से गिर जाना तेरे दिल से उतर जाना
ये वो उफ़्ताद है जिस से बहुत अच्छा है मर जाना

जवाब-ए-अब्र-ए-नीसाँ तुझ को हम ने चश्म-ए-तर जाना
के हर इक क़तरा-ए-अश्क-ए-चकीदा को गोहर जाना

तलातुम आरज़ू में है न तूफ़ाँ जुस्तुजू में है
जवानी का गुज़र जाना है दरिया का उतर जाना

हम अपने रहज़न ओ रह-बर थे लेकिन सादा-लौही से
किसी को राह-ज़न समझे किसी को राह-बार जाना

मैं ऐसे राह-रौ की जुस्तुजू में मर मिटा जिस ने
तन-ए-ख़ाकी को राह-ए-इश्क़ में गर्द-ए-सफ़र जाना

लब-ए-बाम आए तुम और उन के चेहरे हो गए फीके
क़मर ने तुम को ख़ुर्शीद और सितारों ने क़मर जाना

न भूलेगा हमें महरूम सुब्ह-ए-रोज़-ए-महशर तक
किसी का मौत के आग़ोश में वक़्त-ए-सहर जाना
तिलोक चंद महरूम
About the poet

तिलोक चंद महरूम

View profile & all 12 Poems / Stories

More from तिलोक चंद महरूम

  1. दस्त-ए-ख़िरद से पर्दा-कुशाई न हो सकी - महरूम

    दस्त-ए-ख़िरद से पर्दा-कुशाई न हो सकीहुस्न-ए-अज़ल की जलवा-नुमाई न हो सकी

    12.4K reads
  2. फ़ित्ना-आरा शोरिश-ए-उम्मीद है मेरे लिए - महरूम

    फ़ित्ना-आरा शोरिश-ए-उम्मीद है मेरे लिएना-उम्मीदी राहत-ए-जावेद है मेरे लिए

    12.4K reads
  3. हिज्राँ की शब जो दर्द के मारे उदास हैं - महरूम

    हिज्राँ की शब जो दर्द के मारे उदास हैंउन की नज़र में चाँद सितारे उदास हैं

    12.4K reads
  4. होते हैं ख़ुश किसी की सितम-रानियों से हम - महरूम

    होते हैं ख़ुश किसी की सितम-रानियों से हमवक़्फ़-ए-बला हैं अपनी ही नादानियों से हम

    12.4K reads
  5. इस का गिला नहीं के दुआ बे-असर गई - महरूम

    इस का गिला नहीं के दुआ बे-असर गईइक आह की थी वो भी कहीं जा के मर गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like