दस्त-ए-ख़िरद से पर्दा-कुशाई न हो सकी - महरूम

तिलोक चंद महरूमतिलोक चंद महरूम1 Sept 1887

4 min read · 12.4K reads

दस्त-ए-ख़िरद से पर्दा-कुशाई न हो सकी
हुस्न-ए-अज़ल की जलवा-नुमाई न हो सकी

रंग-ए-बहार दे न सके ख़ार-ज़ार को
दस्त-ए-जुनूँ में आबला-साई न हो सकी

ऐ दिल तुझे इजाज़त-ए-फ़रियाद है मगर
रुसवाई है अगर शिनवाई न हो सकी

मंदर भी साफ़ हम ने किए मस्जिदें भी पाक
मुश्किल ये है के दिल की सफ़ाई न हो सकी

फ़िक्र-ए-मआश ओ इश्क़-ए-बुताँ याद-ए-रफ़्तगाँ
इन मुश्किलों से अहद-बरआई न हो सकी

ग़ाफ़िल न तुझ से ऐ ग़म-ए-उक़्बा थे हम मगर
दाम-ए-ग़म-ए-जहाँ से रिहाई न हो सकी

मुंकिर हज़ार बार ख़ुदा से हुआ बशर
इक बार भी बशर से ख़ुदाई न हो सकी

ख़ुद ज़िंदगी बुराई नहीं है तो और क्या
महरूम जब किसी से भलाई न हो सकी
तिलोक चंद महरूम
About the poet

तिलोक चंद महरूम

View profile & all 12 Poems / Stories

More from तिलोक चंद महरूम

  1. फ़ित्ना-आरा शोरिश-ए-उम्मीद है मेरे लिए - महरूम

    फ़ित्ना-आरा शोरिश-ए-उम्मीद है मेरे लिएना-उम्मीदी राहत-ए-जावेद है मेरे लिए

    12.4K reads
  2. हमारे वास्ते है एक जीना और मर जाना - महरूम

    हमारे वास्ते है एक जीना और मर जानाके हम ने ज़िंदगी को जादा-ए-राह-ए-सफ़र जाना

    12.4K reads
  3. हिज्राँ की शब जो दर्द के मारे उदास हैं - महरूम

    हिज्राँ की शब जो दर्द के मारे उदास हैंउन की नज़र में चाँद सितारे उदास हैं

    12.4K reads
  4. होते हैं ख़ुश किसी की सितम-रानियों से हम - महरूम

    होते हैं ख़ुश किसी की सितम-रानियों से हमवक़्फ़-ए-बला हैं अपनी ही नादानियों से हम

    12.4K reads
  5. इस का गिला नहीं के दुआ बे-असर गई - महरूम

    इस का गिला नहीं के दुआ बे-असर गईइक आह की थी वो भी कहीं जा के मर गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश