लब-ए-ख़मोश मुझे आह आह करने दे

तालिब बाग़पतीतालिब बाग़पती27 Nov 1903 – 26 Jul 1984

1 min read · 12.4K reads

लब-ए-ख़मोश मुझे आह आह करने दे

गुनाह इश्क़ सही ये गुनाह करने दे

तू कामयाब निगाहों को शर्मसार न कर

इसी तरह सितम-ए-बे-पनाह करने दे

अभी से दर्स-ए-हक़ीक़त ज़रा ठहर वाइ'ज़

ख़िरद को और ख़राब-ए-निगाह करने दे

न रात-दिन की ख़बर है न आज-कल का पता

किसी क़रार-शिकन से निबाह करने दे

नई कमाँ है नई मश्क़ है न रोक निगाह

हरीम-ए-दिल को मुकम्मल तबाह करने दे

कहाँ तिरी शब-ए-गेसू कहाँ मिरी शब-ए-हिज्र

मुक़ाबला भी नसीब-ए-सियाह करने दे

न रिंद हूँ न शरीअ'त से ज़िद मुझे 'तालिब'

कोई बला से करे इश्तिबाह करने दे

तालिब बाग़पती
About the poet

तालिब बाग़पती

उपनाम : 'तालिब' मूल नाम : कुंवर लताफ़त अली खां जन्म : 27 Nov 1903 | बाग़पत, उत्तर प्रदेश निधन : 26 Jul 1984 तालिब बागपती की गिनती क्लासिकी रंग की ग़ज़ल कहनेवाले प्रसिद्ध शायरों और श्रेष्ठ गद्यकारों में होती है. उन्होंने शायरी में जिगर मुरादाबादी और नुदरत मेरठी स…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from तालिब बाग़पती

  1. यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आ

    यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आऐ दोस्त किसी रोज़ न जाने के लिए आ

    12.4K reads
  2. ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती है

    ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती हैइक हिज्र का मारा रोता है और शबनम आँसू धोती है

    12.4K reads
  3. जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता है

    जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता हैआप ने इतना रुलाया है कि जी जानता है

    12.4K reads
  4. हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाता

    हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाताइक नक़्श-ए-तख़य्युल है मिटाया नहीं जाता

    12.4K reads
  5. बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिए

    बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिएया'नी सितमगरी भी गवारा न कीजिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश