जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता है

तालिब बाग़पतीतालिब बाग़पती27 Nov 1903 – 26 Jul 1984

1 min read · 12.4K reads

जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता है

आप ने इतना रुलाया है कि जी जानता है

याद बन कर तिरी मा'सूम वफ़ा ने ज़ालिम

दिल पे वो नक़्श बिठाया है कि जी जानता है

शौक़-ए-गुस्ताख़ ने अक्सर तुम्हें बरहम कर के

हाए वो लुत्फ़ उठाया है कि जी जानता है

जब कभी याद दिलाया है तख़य्युल ने तुम्हें

इस तरह याद दिलाया है कि जी जानता है

इतना अफ़्साना-ए-फ़ुर्क़त को किया इश्क़ ने ज़ब्त

सिर्फ़ ये दर्स पढ़ाया है कि जी जानता है

दर्स-ए-इबरत है मिरे दिल की तबाही 'तालिब'

ख़ाक में ऐसा मिलाया है कि जी जानता है

तालिब बाग़पती
About the poet

तालिब बाग़पती

उपनाम : 'तालिब' मूल नाम : कुंवर लताफ़त अली खां जन्म : 27 Nov 1903 | बाग़पत, उत्तर प्रदेश निधन : 26 Jul 1984 तालिब बागपती की गिनती क्लासिकी रंग की ग़ज़ल कहनेवाले प्रसिद्ध शायरों और श्रेष्ठ गद्यकारों में होती है. उन्होंने शायरी में जिगर मुरादाबादी और नुदरत मेरठी स…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from तालिब बाग़पती

  1. यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आ

    यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आऐ दोस्त किसी रोज़ न जाने के लिए आ

    12.4K reads
  2. ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती है

    ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती हैइक हिज्र का मारा रोता है और शबनम आँसू धोती है

    12.4K reads
  3. हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाता

    हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाताइक नक़्श-ए-तख़य्युल है मिटाया नहीं जाता

    12.4K reads
  4. बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिए

    बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिएया'नी सितमगरी भी गवारा न कीजिए

    12.4K reads
  5. पहली पहली वो मुलाक़ात वो बरसात की रात

    पहली पहली वो मुलाक़ात वो बरसात की रातयाद है याद है वो शर्म-ओ-हिजाबात की रात

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like