हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाता

तालिब बाग़पतीतालिब बाग़पती27 Nov 1903 – 26 Jul 1984

1 min read · 12.4K reads

हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाता

इक नक़्श-ए-तख़य्युल है मिटाया नहीं जाता

मैं ने जो कहा दर्द बढ़ाया नहीं जाता

कहने लगे नादान जताया नहीं जाता

उम्मीद की कश्ती को सहारा तो लगा दो

माना कि तुम्हें साथ बिठाया नहीं जाता

वो दाग़-ए-मोहब्बत का निशाँ पूछ रहे हैं

हालाँकि समझते हैं दिखाया नहीं जाता

अब उन का तक़ाज़ा है कहानी नहीं कहते

जब क़िस्सा-ए-ग़म हम से सुनाया नहीं जाता

ईज़ा-तलबी की कोई हद हो तो जफ़ा हो

अब वो भी हैं मजबूर सताया नहीं जाता

तुम आओगे और शब को ज़रा सोच के कहते

तुम से तो तसव्वुर में भी आया नहीं जाता

'तालिब' मिरी बातें उन्हें बावर नहीं आतीं

दिल चीर के पहलू को दिखाया नहीं जाता

तालिब बाग़पती
About the poet

तालिब बाग़पती

उपनाम : 'तालिब' मूल नाम : कुंवर लताफ़त अली खां जन्म : 27 Nov 1903 | बाग़पत, उत्तर प्रदेश निधन : 26 Jul 1984 तालिब बागपती की गिनती क्लासिकी रंग की ग़ज़ल कहनेवाले प्रसिद्ध शायरों और श्रेष्ठ गद्यकारों में होती है. उन्होंने शायरी में जिगर मुरादाबादी और नुदरत मेरठी स…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from तालिब बाग़पती

  1. यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आ

    यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आऐ दोस्त किसी रोज़ न जाने के लिए आ

    12.4K reads
  2. ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती है

    ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती हैइक हिज्र का मारा रोता है और शबनम आँसू धोती है

    12.4K reads
  3. जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता है

    जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता हैआप ने इतना रुलाया है कि जी जानता है

    12.4K reads
  4. बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिए

    बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिएया'नी सितमगरी भी गवारा न कीजिए

    12.4K reads
  5. पहली पहली वो मुलाक़ात वो बरसात की रात

    पहली पहली वो मुलाक़ात वो बरसात की रातयाद है याद है वो शर्म-ओ-हिजाबात की रात

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी