बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिए

तालिब बाग़पतीतालिब बाग़पती27 Nov 1903 – 26 Jul 1984

1 min read · 12.4K reads

बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिए

या'नी सितमगरी भी गवारा न कीजिए

रुस्वाई है तो ये भी गवारा न कीजिए

या'नी पस-ए-ख़याल भी आया न कीजिए

ज़र्फ़-ए-निगाह चाहिए दीदार के लिए

रुख़ को पस-ए-नक़ाब छुपाया न कीजिए

दिल शौक़ से जलाइए इंकार है किसे

लेकिन जला जला के बुझाया न कीजिए

पर्दा निगाह का है तो कैसी ख़ुसूसियत

अपनी निगाह-ए-नाज़ से पर्दा न कीजिए

कल ग़ैर की गली में क़यामत का ज़िक्र था

शरमाइए हुज़ूर बहाना न कीजिए

बस आप का सितम ही करम है मिरे लिए

लिल्लाह ग़ैर से मुझे पूछा न कीजिए

पाबंदा-ए-वफ़ा है तो फिर मुद्दआ' से काम

मर जाइए किसी की तमन्ना न कीजिए

'तालिब' हदीस-ए-इश्क़ तवज्जोह तलब सही

यूँ दास्ताँ बना के सुनाया न कीजिए

तालिब बाग़पती
About the poet

तालिब बाग़पती

उपनाम : 'तालिब' मूल नाम : कुंवर लताफ़त अली खां जन्म : 27 Nov 1903 | बाग़पत, उत्तर प्रदेश निधन : 26 Jul 1984 तालिब बागपती की गिनती क्लासिकी रंग की ग़ज़ल कहनेवाले प्रसिद्ध शायरों और श्रेष्ठ गद्यकारों में होती है. उन्होंने शायरी में जिगर मुरादाबादी और नुदरत मेरठी स…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from तालिब बाग़पती

  1. यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आ

    यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आऐ दोस्त किसी रोज़ न जाने के लिए आ

    12.4K reads
  2. ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती है

    ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती हैइक हिज्र का मारा रोता है और शबनम आँसू धोती है

    12.4K reads
  3. जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता है

    जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता हैआप ने इतना रुलाया है कि जी जानता है

    12.4K reads
  4. हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाता

    हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाताइक नक़्श-ए-तख़य्युल है मिटाया नहीं जाता

    12.4K reads
  5. पहली पहली वो मुलाक़ात वो बरसात की रात

    पहली पहली वो मुलाक़ात वो बरसात की रातयाद है याद है वो शर्म-ओ-हिजाबात की रात

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like