ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती है

तालिब बाग़पतीतालिब बाग़पती27 Nov 1903 – 26 Jul 1984

1 min read · 12.4K reads

ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती है

इक हिज्र का मारा रोता है और शबनम आँसू धोती है

पहले तो मोहब्बत रफ़्ता रफ़्ता होश-ओ-ख़िरद को खोती है

फिर याद किसी की आ आ कर काँटे से दिल में चुभोती है

कुछ सोचता हूँ कुछ कहता हूँ कुछ कहते हैं कुछ सुनता हूँ

जब उन के सामने होता हूँ मेरी ये हालत होती है

चारागर बस ये बतला दे वो जब मुझ से छू जाते हैं

क्यूँ जिस्म में मौजें उठती हैं क्यूँ नब्ज़ में सुरअ'त होती है

सब कहते हैं मैं दीवाना हूँ हैं कहता हूँ सब दीवाने हैं

मैं दुनिया-भर पर हँसता हूँ दुनिया-भर मुझ पर रोती है

जब चाँद उफ़ुक़ पर होता है और तारे झिलमिल करते हैं

आँखों में किसी की भोली भोली शक्ल समाई होती है

उम्मीद से रिश्ता टूट गया तुम क्या छूटे दिल छूट गया

अरमानों की बढ़ती खेती को सैल-ए-यास डुबोती है

दिल एक न इक दिन जाना था ये दिन भी आख़िर आना था

'तालिब' तुम इस का ग़म न करो ये चीज़ पराई होती है

तालिब बाग़पती
About the poet

तालिब बाग़पती

उपनाम : 'तालिब' मूल नाम : कुंवर लताफ़त अली खां जन्म : 27 Nov 1903 | बाग़पत, उत्तर प्रदेश निधन : 26 Jul 1984 तालिब बागपती की गिनती क्लासिकी रंग की ग़ज़ल कहनेवाले प्रसिद्ध शायरों और श्रेष्ठ गद्यकारों में होती है. उन्होंने शायरी में जिगर मुरादाबादी और नुदरत मेरठी स…

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like