इरफ़ान है ये इश्क़ के सोज़-ओ-गुदाज़ का

तालिब बाग़पतीतालिब बाग़पती27 Nov 1903 – 26 Jul 1984

1 min read · 12.4K reads

इरफ़ान है ये इश्क़ के सोज़-ओ-गुदाज़ का

पर्दा उठा रहा है कोई इम्तियाज़ का

तारों से पूछिए मिरी आँखों को देखिए

दुनिया को क्या पता शब-ए-हिज्र-ए-दराज़ का

जाने से क़ब्ल तूर पे मूसा ये देखते

क्या ज़र्फ़ है हवास तजल्ली-नवाज़ का

सब सुर्ख़ियाँ हैं ख़ून-ए-वफ़ा सी लिखी हुई

क़िस्सा है दिल-गुदाज़ शहीद-ए-नियाज़ का

सर बे-ख़ुदी में आप के क़दमों पे झुक गया

आया था कुछ ख़याल सा दिल में नमाज़ का

आँखें झुका नज़र न मिला दिल पे तीर खा

पहला सबक़ है इश्क़ के राज़-ओ-नियाज़ का

महफ़िल में देखते हैं वो तस्वीर की तरह

मरकज़ है हर नफ़स निगह-ए-इम्तियाज़ का

देखा फिर उस ने क़ल्ब की फिर हरकतें बढ़ीं

ज़ख़मा बनी है फिर निगह-ए-नाज़ साज़ का

ज़र्फ़ आज़माए सोज़िश-ए-सद-बर्क़-ए-तूर से

लीजे न इम्तिहान दिल-ए-बे-नियाज़ का

'तालिब' अगर नज़र न हो पामाल-ए-ख़्वाहिशात

हर लमआ बर्क़-ए-तूर है हुस्न-ए-मजाज़ का

तालिब बाग़पती
About the poet

तालिब बाग़पती

उपनाम : 'तालिब' मूल नाम : कुंवर लताफ़त अली खां जन्म : 27 Nov 1903 | बाग़पत, उत्तर प्रदेश निधन : 26 Jul 1984 तालिब बागपती की गिनती क्लासिकी रंग की ग़ज़ल कहनेवाले प्रसिद्ध शायरों और श्रेष्ठ गद्यकारों में होती है. उन्होंने शायरी में जिगर मुरादाबादी और नुदरत मेरठी स…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from तालिब बाग़पती

  1. यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आ

    यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आऐ दोस्त किसी रोज़ न जाने के लिए आ

    12.4K reads
  2. ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती है

    ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती हैइक हिज्र का मारा रोता है और शबनम आँसू धोती है

    12.4K reads
  3. जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता है

    जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता हैआप ने इतना रुलाया है कि जी जानता है

    12.4K reads
  4. हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाता

    हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाताइक नक़्श-ए-तख़य्युल है मिटाया नहीं जाता

    12.4K reads
  5. बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिए

    बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिएया'नी सितमगरी भी गवारा न कीजिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like